विधानसभा में अवैध रूप से की गई 228 नियुक्तियों को स्पीकर ने रद करने का शासन को भेजा प्रस्ताव, सचिव को भी किया सस्पेंड - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 5, 2026
Daily Lok Manch
Recent अपराध उत्तराखंड

विधानसभा में अवैध रूप से की गई 228 नियुक्तियों को स्पीकर ने रद करने का शासन को भेजा प्रस्ताव, सचिव को भी किया सस्पेंड

करीब एक महीने से चला रहा उत्तराखंड में विधानसभा भर्ती प्रकरण में आज स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने बड़ा फैसला किया। राजधानी देहरादून स्थित विधानसभा भवन पहुंचकर ऋतु खंडूड़ी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने 228 विधानसभा में हुई नियुक्तियों को रद करने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। ‌‌इसके अलावा विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल को निलंबित कर दिया गया है।इसके अलावा उन्होंने उपनल से लगे 22 उपनल कर्मियों की नौकरियों को तत्काल प्रभाव से रद कर दिया है। इस फैसले के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने भाजपा सरकार की पारदर्शिता नीति पर काम करते हुए नियुक्तिां रद करने पर स्वागत किया है। ‌ उन्होंने कहा कि आगे होने वाली भर्तियां पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से हों, इसके लिए पूरा खाका तैयार किया जाएगा. आगे सभी भर्तियां नियम और नियमावली के तहत होंगी। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के निर्णय का पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने समर्थन किया है।‌‌ त्रिवेंद्र ने कहा कि मैं ऋतु खंडू़ड़ी के निर्णय का स्वागत करता हूं। ये प्रदेश की जनभावना के अनुरूप निर्णय है। बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा में अवैध तरीके से भाई-भतीजावाद को लेकर भर्ती की गई थी। जिसके बाद सितंबर के पहले सप्ताह में मामला खुलने पर सियासत गरमाई हुई थी। ‌

Related posts

चीन पहुंचने पर पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत, कल राष्ट्रपति शी जिनपिंग से करेंगे मुलाकात

admin

PM Modi Uttarakhand Visit: पीएम मोदी कल उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे, सीएम धामी ने लिया तैयारियों का जायजा

admin

16 जुलाई, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment