स्पीकर ऋतु खंडूड़ी आज करेंगी राजनीति में नई शुरुआत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 25, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

स्पीकर ऋतु खंडूड़ी आज करेंगी राजनीति में नई शुरुआत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तराखंड की कमान संभालने के बाद आज से विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत हो रही है। ‌यह सत्र तीन दिन का होगा। देवभूमि के कई मंत्रियों और विधायकों के लिए इस बार का बजट सत्र नया अनुभव होगा। धामी के दूसरे कार्यकाल में विधानसभा में पहला बजट सत्र हैं। राज्यपाल का पदभार संभालने के बाद गुरमीत सिंह आज पहली बार विधानसभा में अभिभाषण देने जा रहे हैं। ‌ ऐसे ही उत्तराखंड के इतिहास में पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित हुई ऋतु खंडूड़ी के लिए भी सदन में नई शुरुआत होने जा रही है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल थे। धामी सरकार के मंत्रिमंडल में पहली बार शामिल हुए चंदन राम दास, प्रेमचंद अग्रवाल और सौरभ बहुगुणा के लिए भी बजट सत्र मंत्री के रूप में नया अनुभव होगा। वहीं दूसरी ओर विपक्ष कांग्रेस ने भी विधानसभा में भाजपा सरकार को महंगाई, बेरोजगारी पिछले दिनों से लगातार पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सिलेंडर में बढ़ते दामों को लेकर घेरने की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट सत्र के लिए सोमवार शाम को अपने मंत्रियों, विधायकों की आवास पर बैठक की। दोपहर 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सरकार नए वित्तीय वर्ष के प्रथम चार माह के लिए लगभग 21 हजार करोड़ रुपये का लेखानुदान पेश करेगी। दूसरी ओर अभी तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ग्रहण समारोह के छह दिन बाद भी अपने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा नहीं किया है। अब संभावना जताई जा रही है जल्द ही उत्तराखंड में मंत्रियों को विभाग बांटे जा सकते हैं। वहीं विपक्ष अभी तक अपना नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं कर पाया है। लेकिन चर्चा है कि एक बार फिर प्रीतम सिंह को ही यह भूमिका दी जा सकती है। 

Related posts

आचार संहिता में बैक डेट में तबादले और नियुक्ति को लेकर हुई किरकिरी के बाद शिक्षा सचिव के नए आदेश से शिक्षकों में हड़कंप

admin

नैनीताल में सीएम धामी ने ₹112 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

admin

अच्छी पहल : पत्रकारों के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने की बड़ी घोषणा, पेंशन देने का जारी किया आदेश

admin

Leave a Comment