आचार संहिता में बैक डेट में तबादले और नियुक्ति को लेकर हुई किरकिरी के बाद शिक्षा सचिव के नए आदेश से शिक्षकों में हड़कंप - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 14, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड हेल्थ

आचार संहिता में बैक डेट में तबादले और नियुक्ति को लेकर हुई किरकिरी के बाद शिक्षा सचिव के नए आदेश से शिक्षकों में हड़कंप

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के दौरान आचार संहिता लगने से उत्तराखंड में कई नियुक्ति बैक डेट से की गई थी। जिसके बाद शिक्षा विभाग की अच्छी खासी किरकिरी हुई । इसकी शिकायत भी राज्य और केंद्रीय निर्वाचन आयोग से की गई । इसी को देखते हुए उत्तराखंड के शिक्षा सचिव मीनाक्षी सुंदरम ने गुरुवार को नया आदेश जारी किया है। शिक्षा सचिव के नए आदेश में चुनाव आचार संहिता से ठीक पूर्व सैकड़ों शिक्षकों के तबादले लटक गए हैं। न तो शिक्षक कार्यमुक्त किए जाएंगे। और अगर किसी शिक्षक ने तबादले के बाद नयी जगह तैनाती कर भी ली है तो आदेश निरस्त कर उस शिक्षक को मूल विद्यालय में वापस भेज दिया जाएगा।शिक्षक ट्रांसफर पर काफी किरकिरी होने के बाद एक और जारी शासनादेश में शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने यह ताजे आदेश किए। शिक्षा सचिव के आदेश के बाद विद्यालयी शिक्षा के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बेसिक व माध्यमिक शिक्षा के निदेशक को भेजे आदेश में साफ कहा कि किसी शिक्षक को कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण न कराएं।

Related posts

पीएम मोदी की मां हीराबा की तबीयत बिगड़ी अस्पताल में कराया भर्ती, 1 दिन पहले प्रधानमंत्री के भाई प्रह्लाद मोदी का मैसूर में हुआ था एक्सीडेंट

admin

केदारनाथ यात्रा से उत्तराखंड सरकार को भारी मुनाफा

admin

दिल्ली में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की

admin

Leave a Comment