Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 2, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी चुनाव के लिए सपा ने जारी की एक और लिस्ट, स्वामी प्रसाद मौर्य इस सीट से ठोकेंगे ताल


समाजवादी पार्टी ने यूपी चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की है। पिछले दिनों भाजपा छोड़कर आए स्वामी प्रसाद मौर्य किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, सपा में माथापच्ची चल रही थी। ‌आखिरकार अखिलेश यादव ने अपने तीन प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की है। ‌इसके अनुसार स्वामी प्रसाद मौर्य अब कुशीनगर की फाजिलनगर से चुनाव लड़ेंगे। ‌ साल 2017 के विधानसभा चुनाव में स्वामी प्रसाद यूपी की पडरौना सीट से जीते थे। लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से अभिषेक मिश्रा को टिकट दिया गया है। वहीं सपा ने सिराथू सीट से पल्लवी पटेल को टिकट दिया है। इस सीट से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। पल्लवी केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की छोटी बहन हैं।




Leave a Comment