सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी का बीमारी के बाद निधन, सीएम योगी समेत सपा के नेताओं ने जताया शोक - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 19, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी का बीमारी के बाद निधन, सीएम योगी समेत सपा के नेताओं ने जताया शोक


(Mulayam Singh Yadav wife Sadhna Gupta dies) : समाजवादी पार्टी के संस्थापक और वर्तमान में संरक्षक मुलायम सिंह यादव‌ का आज दूसरी पत्नी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है। लंबे समय से बीमार चल रहीं साधना गुप्ता का आज गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है। वे फेफड़ों में संक्रमण की बीमारी से पीड़ित थी। पिछले काफी दिनों से मेदांता एडमिट थीं। ‌ एक हफ्ते से उनकी तबियत काफी खराब बनी हुई थी।‌‌ इससे पहले वो लखनऊ के मेदांता अस्पताल में थी लेकिन जब उनकी हालत खराब होने लगी तो उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए गुड़गांव लाया गया था, जिसके बाद आज उनका निधन हो गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना का निधन अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति! सपा नेताओं ने भी साधना गुप्ता के निधन पर शोक श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थी। साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव जो कि मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेटे हैं। प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव ने कुछ महीने पहले ही भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की है। बता दें कि साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थी। वो औरैया के विधूना की रहने वाली थीं। साल 1980 में पहली बार उनकी मुलायम सिंह यादव से मुलाकात हुई थी। साधना की भी पहले शादी हो चुकी थी। लेकिन पति के साथ ज्यादा दिन नहीं बनी और चार साल बाद ही उनका तलाक हो गया था। जिसके बाद साधना गुप्ता और मुलायम सिंह ने शादी कर ली थी। मुलायम सिंह की पहली पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उनके बेटे अखिलेश यादव हैं जो मौजूदा समय में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं।

Related posts

आज होने वाली प्रमुख घटनाएं जो रहेंगी सुर्खियों में

admin

VIDEO Odisha Train Accident Tragedy ओडिशा ट्रेन त्रासदी : “घटनास्थल पर भयानक मंजर देख पीएम मोदी हो गए भावुक, घायल यात्री रोने लगे”, मौके पर ही मंत्री को मिलाया फोन, प्रधानमंत्री ने तल्ख लहजे में कहा- हादसे के दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, देखें वीडियो

admin

VIDEO : विधानसभा के ऊपर सेना के हेलीकॉप्टर देखकर सड़क पर गुजर रहे सैकड़ों लोग अचानक ठहर गए, वाहनों की रफ्तार भी थम गई

admin

Leave a Comment