सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीबी रिश्तेदार ने शिवपाल यादव को भाजपा में शामिल होने की दी सलाह  - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 25, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीबी रिश्तेदार ने शिवपाल यादव को भाजपा में शामिल होने की दी सलाह 

यूपी में कुछ दिनों से जब से अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव के भाजपा में शामिल होने की चर्चा शुरू हुई है तभी से भाजपा के कई नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वाराणसी से योगी सरकार में मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने भी शिवपाल के भाजपा में शामिल होने की खबरों का स्वागत किया। वहीं हरदोई से भाजपा के विधायक और पूर्व मंत्री नरेश अग्रवाल के पुत्र नितिन अग्रवाल ने भी शिवपाल यादव के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच खुशी जताई। इन सबके बीच समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के समधी और सिरसागंज से पूर्व विधायक हरिओम यादव ने शिवपाल यादव को सलाह देते हुए कहा है कि वह जल्द से जल्द भारतीय जनता पार्टी में शामिल हों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों को मजबूत करें। बता दें कि हरिओम यादव यूपी की सिरसागंज से 2012 और 17 में समाजवादी पार्टी के विधायक रहे हैं। इस बार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हरिओम यादव भाजपा में शामिल हो गए थे। हरि ओम सिरसागंज से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़े लेकिन सपा उम्मीदवार से हार गए। 

Related posts

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव न लड़ने का किया एलान

admin

ईंधन बचाने की मुहिम तेज: यूपी और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में मंत्रियों के काफिले घटे, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा

admin

रायबरेली से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह और आजमगढ़ की बीएसपी की वंदना सिंह भाजपा की हुईं

admin

Leave a Comment