सपा विधायक नितिन अग्रवाल ने पार्टी की सदस्यता से दिया इस्तीफा, भाजपा से लड़ेंगे चुनाव - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 2, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

सपा विधायक नितिन अग्रवाल ने पार्टी की सदस्यता से दिया इस्तीफा, भाजपा से लड़ेंगे चुनाव

विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में हर रोज नए-नए सियासी समीकरण देखने को मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नरेश अग्रवाल के पुत्र और हरदोई सदर से समाजवादी पार्टी के विधायक नितिन अग्रवाल ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया। साथ ही विधानसभा उपाध्यक्ष के पद से भी इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी द्वारा समर्थित समाजवादी पार्टी के बागी विधायक नितिन अग्रवाल को उत्तर प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष चुना गया था। उन्हें उपाध्यक्ष बनाने में मुख्यमंत्री योगी की अहम भूमिका रही है। ‌सपा विधायक ने अपना इस्तीफा अखिलेश यादव को भेज दिया है। नितिन अग्रवाल भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरेंगे।

Related posts

यूपी में चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे सपा विधायक को पुलिस ने भेजा जेल

admin

शाहजहांपुर में पीएम मोदी गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास कर बोले, ‘यूपी+योगी=बहुत है उपयोगी’ सोशल मीडिया पर छाया

admin

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, इतने अभ्यर्थी हुए पास, इसी महीने से होगा फिजिकल टेस्ट

admin

Leave a Comment