Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्पोर्ट्स

सौरव गांगुली ने अपने 50वें जन्मदिवस पर लंदन में किया डांस, सचिन तेंदुलकर भी मौजूद, देखें वीडियो

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली आज अपना 50वां जन्मदिवस मना रहे हैं। दादा के नाम से मशहूर गांगुली को सोशल मीडिया पर जन्मदिन पर प्रशंसकों और साथी खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि इस समय गांगुली अपने परिवार के साथ लंदन में है। जन्मदिवस पर दादा ने अपनी बेटी सारा और पत्नी डोना गांगुली समय कई दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। इस दौरान गांगुली अपनी बेटी के साथ डांस करते हुए भी नजर आए। इस बीच, एक वीडियो सामने आया है जिसमें सौरव गांगुली डांस करते दिख रहे हैं।

वीडियो लंदन का बताया जा रहा है, जिसमें दादा पत्नी डोना और बेटी सना के साथ सड़क किनारे थिरक रहे हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोग भी गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। इस दौरान उनके साथ पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर, बीसीसीआई के सचिव जय शाह, बीसीसीआई वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला मौजूद रहे। राजीव शुक्ला ने सौरव, सचिन, जय शाह के साथ ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘सौरव गांगुली का 50वां जन्मदिन मनाया। उनके खुश और स्वस्थ्य जीवन की कामना। बता दें कि 8 जुलाई 1972 को सौरव गांगुली का जन्म पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुआ था।

Happy birthday dada

Leave a Comment