यूपी में तीसरे चरण चुनाव के बाद सोनिया गांधी की हुई एंट्री, पार्टी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 13, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी में तीसरे चरण चुनाव के बाद सोनिया गांधी की हुई एंट्री, पार्टी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी कमान संभाले हुए हैं। ‌प्रियंका लगातार यूपी में प्रचार और जनसभाएं कर रहीं हैं। सोमवार को कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी यूपी में एंट्री की। कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि सोनिया गांधी यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचार करने जाएंगी, आज उन्होंने दिल्ली से ही वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल, गैस, सरसों का तेल इन सबके दाम इतना ज्यादा बढ़ गए हैं कि आम लोगों के लिए अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना में सभी ने अपने प्रियजनों को खोया है। लोगों को बेड तक नहीं मिले और मोदी-योगी सरकार ने एक गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाया। सोनिया गांधी ने योगी सरकार पर भी निशाना साधा। सोनिया गांधी ने कहा कि आपने 5 साल ऐसी सरकार देखी जिसने अलगाव पैदा करने के अलावा कोई काम नहीं किया। 12 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरी पद खाली हैं लेकिन सरकार उन पदों को नहीं भर रही है। सोनिया गांधी ने कहा कि हमने महिलाओं के लिए शक्ति विधान, युवाओं के लिए भर्ती विधान और उत्तर प्रदेश के विकास के लिए उन्नति विधान तैयार किया है। प्रियंका गांधी ने 40% टिकट महिलाओं को दी हैं। उत्तर प्रदेश के हक की लड़ाई लड़ते हुए हमारे 18,000 कार्यकर्ता जेल भेजे गए। वहीं दूसरी ओर मणिपुर विधानसभा चुनाव में रैली के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इम्फाल में पीएम मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2014 में खुब वायदे किए थे लेकिन वह अब 2 करोड़ रोजगार, 15 लाख रुपये देने की बात, किसान की आय दोगुनी करने की बात, नोटबंदी और गलत तरह से जीएसटी लागू करने की बातें क्यों नहीं करते हैं? मणिपुर की जनता यह सवाल उनसे पूछें जब वह यहां आएं। राहुल ने कहा कि भाजपा का विजन, विचारधारा, विचार और भाषा है जो अन्य सभी विचारों, भाषाओं और विचारधाराओं से श्रेष्ठ है। जब भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मणिपुर आते हैं तो वे इस समझ के साथ नहीं आते। उनमें श्रेष्ठता की भावना आती है। मैं श्रेष्ठता की भावना से नहीं विनम्रता के साथ आता हूं।

Related posts

ब्रेकिंग: उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी जगदीप धनखड़ “रिकॉर्ड वोटों” से जीते, भाजपा में फिर छाया जश्न

admin

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले छह सपा के नेताओं ने छोड़ा अखिलेश का साथ

admin

Agra Lucknow expressway accident : यूपी में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, टैंकर और स्लीपर बस की भिड़ंत में आठ लोगों की मौत, कई घायल

admin

Leave a Comment