दिल्ली में बिगड़े हालात : सीएम केजरीवाल ने कहा- इतनी अधिक बारिश के लिए राजधानी का सिस्टम तैयार नहीं, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात - Daily Lok Manch
April 2, 2026
Daily Lok Manch
मौसम राष्ट्रीय

दिल्ली में बिगड़े हालात : सीएम केजरीवाल ने कहा- इतनी अधिक बारिश के लिए राजधानी का सिस्टम तैयार नहीं, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात

हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड में कई दिनों से बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। सबसे ज्यादा असर हिमाचल प्रदेश के मनाली और कुल्लू में हुआ है। ‌ हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बाद कई नदियां उफान व्यास नदी उफान पर हैं। इसके साथ गाड़ियां नदियों में बह रही हैं कई नेशनल हाईवे भी के सैलाब में बह गए। वहीं राजधानी दिल्ली में भी बारिश से हालात बिगड़े हुए हैं। ‌दिल्ली में बारिश से हर जगह पानी भरा हुआ है। दिल्लीवालों के लिए घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। दिल्ली के हालातों पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 40 साल में पहली बार इतनी बारिश हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी में दो दिनों से हो रही बारिश और यमुना में बढ़ते जलस्तर को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सोमवार को दिल्ली सचिवालय में एक बैठक की। इसमें दिल्ली सरकार के मंत्री और उच्च अधिकारी शामिल हुए।बैठक के बाद सीएम केजरीवाल ने प्रेसवार्ता कर कहा कि दिल्ली में दो दिन से अभूतपूर्व वर्षा हुई है। जलभराव रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, यमुना में पानी बढ़ रहा है। बाढ़ प्रभावितों के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 1978 में एक बार बाढ़ आई थी, उसके बाद 2013 में आठ लाख क्यूसक तक पानी छोड़ा गया है। दिल्ली में यमुना का पानी बहुत ज्यादा बढ़ने की उम्मीद अभी नहीं है। 206 मीटर अगर पानी का स्तर बढ़ता है तो यमुना खादर से लोगों को निकाला जाएगा। ऐसे में 41 हजार लोगों के प्रभावित रहने की आशंका रहेगी।

Related posts

ब्रेकिंग : मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दिया इस्तीफा, अटकलों का दौर जारी

admin

Jammu Kashmir: कश्मीर में बड़ा हादसा: सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिरी, 10 जवान शहीद

admin

राहुल गांधी को लिया गया “हिरासत” में, दिल्ली में सियासी बवाल जारी, विरोध में सड़कों पर बैठे कांग्रेसी सांसद

admin

Leave a Comment