सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ को बताया सिक्किम का संकल्प - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 14, 2026
Daily Lok Manch
Recent

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ को बताया सिक्किम का संकल्प

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य दौरे पर पूरे सिक्किम की जनता की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने पीएम मोदी के व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद सिक्किम आने और राज्य के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की तारीफ की।

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “पूरे सिक्किम की जनता की तरफ से पीएम मोदी को मैं तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं। बहुत व्यस्त शेड्यूल के बीच वह यहां आए। हमारे कलाकारों ने जो तैयारी की थी, वह बहुत ही अच्छी थी। मैं ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के कॉन्सेप्ट को देखकर भावुक हो गया। हम केंद्र सरकार के साथ मिलकर तेजी से विकास के काम कर रहे हैं। हमारी प्राथमिकता राष्ट्र की सुरक्षा को देखते हुए देश को आगे बढ़ाने पर ध्यान दे रही है। विकसित भारत के संकल्प में सिक्किम का योगदान क्या होना चाहिए, इस पर हमारा पूरा फोकस है।”

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव बिकाश बस्नेत ने कहा, “पीएम मोदी के दौरे से सभी उत्साहित हैं। उनका भाषण हमेशा की तरह बहुत ही प्रेरणादायक और अच्छा था। वे सिक्किम के लोगों से बहुत प्यार करते हैं।”

भाजपा सिक्किम के पदाधिकारी ललित पोखरेल शर्मा ने कहा, “सिक्किम शांत ही नहीं, बल्कि पहले से ‘श्रेष्ठ भारत’ का प्रतीक रहा है। 1950 से अब तक की 50 साल की यात्रा समृद्धि और उत्थान का प्रतीक है। पीएम मोदी ने जो व्याख्यान दिया, वह सिक्किम का आत्मीय भाव है, जो ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना का सुंदर परिचय देता है। हम इसे दिलो-दिमाग में लेकर आगे बढ़ रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “रोजगार या किसी भी काम से जब हम देशभर में जाते हैं, तो वहां घुल-मिल जाते हैं। सिक्किम शांति और पर्यटन दोनों का केंद्र है। बॉर्डर टूरिज्म में भी सिक्किम अग्रणी है। हम तीन देशों की सीमा पर रहते हुए अष्टलक्ष्मी का प्रतीक बनकर भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। पीएम मोदी ने आज यह भाव देश के सामने रखा है, जिससे हम गौरवान्वित हैं। भाजपा हमेशा राष्ट्र-प्रथम के भाव पर विश्वास करती है।”

एक स्थानीय कलाकार ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “हम पीएम मोदी के दौरे को लेकर बहुत उत्साहित थे। उन्होंने हमारी सांस्कृतिक प्रस्तुति की जो सराहना की, वह बहुत अच्छा लगा।”

पीएम मोदी के दौरे के दौरान सिक्किम के 50 वर्ष पूरे होने (गोल्डन जुबली) के समापन समारोह में बड़े पैमाने पर विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया। राज्य सरकार केंद्र के साथ मिलकर तेज विकास और युवाओं के रोजगार पर विशेष जोर दे रही है। (

Related posts

Gujarat assembly election first Phase Champaign end : गुजरात विधानसभा, पहले चरण के लिए होने वाले चुनाव के लिए थमा प्रचार, 1 दिसंबर को 89 सीटों के लिए डाले जाएंगे वोट

admin

विश्व पर्यटन दिवस पर उत्तराखंड को बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन अवॉर्ड मिला

Horoscope Punchang 24 मई, शनिवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment