सिक्किम के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डीबी चौहान ने अपने पद से दिया इस्तीफा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 15, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

सिक्किम के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डीबी चौहान ने अपने पद से दिया इस्तीफा



सिक्किम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीबी चौहान ने मंगलवार, 13 दिसंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चौहान ने इसकी जानकारी अपने टि्वटर हैंडल पर शेयर करते हुए भाजपा हाईकमान पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। ‌ डीबी चौहान सिक्किम में 6 साल से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे। डीबी चौहान ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने सिक्किम में प्रेम सिंह तमांग सरकार में शामिल होने की प्रदेश इकाई की मांग को नहीं सुना, जबकि सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) स्वयं बीजेपी के साथ गठबंधन करना चाहता था। डीबी चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी की राज्य इकाई के कामकाज को प्रभावित करने वाले विभिन्न मुद्दों का हल करने के प्रति केंद्रीय नेतृत्व के उदासीन रवैया के कारण पूरी तरह से मोहभंग होने के बाद मैं बीजेपी की सिक्किम इकाई के अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रहा हूं।

Related posts

Jammu Kashmir Poonch terrorist attack : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना के ट्रक पर आतंकियों ने घात लगाकर किया था हमला, 5 जवान शहीद

admin

VIDEO Himachal Pradesh New CM Sukhwinder Singh sukhu : हिमाचल में कांग्रेस ने सुखविंदर के नाम पर लगाई मुहर, दो डिप्टी सीएम का फार्मूला भी तय, प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने किया जबरदस्त हंगामा, देखें वीडियो

admin

जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने भाजपा ज्वाइन की, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिलाई सदस्यता

admin

Leave a Comment