Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 27, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

हिमाचल की सुखविंदर सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने की तैयारी में जुटे प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, बढ़ी मुश्किलें

हिमाचल प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रतिभा सिंह के विधायक बैठे विक्रमादित्य की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बता दें कि इस बार विक्रमादित्य शिमला ग्रामीण से कांग्रेस की टिकट पर जीते हैं। सुखविंदर सरकार में विक्रमादित्य के मंत्री भी बनाने की चर्चाएं चल रही हैं। उससे पहले कांग्रेसी विधायक की पत्नी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। इसी को लेकर राजस्थान के उदयपुर कोर्ट ने कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। विक्रमादित्य बुधवार, 14 दिसंबर को उदयपुर कोर्ट में हाजिर होना होगा। विक्रमादित्य के खिलाफ यह गैर जमानती वारंट ऐसे समय पर हुआ है जब वह मंत्री पद की शपथ लेने की तैयारी में जुटे हुए हैं। ‌बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा भी इन दोनों राजस्थान में ही हैं। ‌ राहुल गांधी इस यात्रा की अगुवाई कर रहे हैं। ‌

Leave a Comment