Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 11, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय अपराध

अमेरिका के ओहायो में फायरिंग, चार लोगों की मौत, हमलावर फरार

दुनिया का सबसे ताकतवर देश अपने यहां गोलीबारी की घटनाओं से परेशान है। आए दिन अमेरिका में गोलीबारी की घटनाओं का समाचार सुनने को मिल जाता है। राष्ट्रपति जो बाइडेन भी सार्वजनिक स्थल पर शूटआउट की घटनाओं से परेशान है। आज एक अमेरिका के ओहायो में गोलीबारी हुई है। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस के मुताबिक मामला ओहायो के बटलर टाउनशिप का है। हमलावर एक कार में आया था और घटना को अंजाम देने के बाद यहां से फरार हो गया।

Leave a Comment