Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 4, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

बड़ा आरोप: अखिलेश यादव पर शिवपाल यादव का निकला गुबार, ट्वीट ने और बढ़ाई दरार


आज एक बार फिर से चाचा शिवपाल ने भतीजे अखिलेश यादव के लिए ट्वीट किया। इस ट्वीट के माध्यम से चाचा ने अखिलेश यादव को गहरी चोट दी। आज ईद पर शिवपाल यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अपने सम्मान के न्यूनतम बिंदु पर जाकर मैंने उसे संतुष्ट करने का प्रयास किया। इसके बावजूद भी अगर नाराज हूं तो किस स्तर तक उसने हृदय को चोट दी होगी! हमने उसे चलना सिखाया.. और वो हमें रौंदते चला गया..एक बार पुनः पुनर्गठन,आत्मविश्वास और सबके सहयोग की अप्रतिम शक्ति से ईद की मुबारकबाद.”बता दें कि शिवपाल यादव काफी समय से अखिलेश यादव से नाराज चल रहे हैं। जब अखिलेश यादव से चाचा शिवपाल यादव के ट्वीट को लेकर पूछा गया तब उन्होंने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है।

Leave a Comment