Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 19, 2026
Daily Lok Manch
हिमाचल

Shimla Independence day अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिमला महानगर इकाई ने तिरंगा यात्रा निकालकर मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिमला महानगर इकाई  द्वारा 79 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर  विधानसभा शिमला से शेर ए पंजाब तक 100 फुट के तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया ।  विद्यार्थी परिषद  की यह यात्रा सेना व उन स्वतंत्रता सेनानियों  के सम्मान में निकाली गई जिन्होंने इस देश को स्वतंत्र करने के लिए अपना वलिदान दिया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता की जय व भारतीय सेना की जय के नारो के साथ यात्रा को निकाला गया ।



 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिमला महानगर सह- मंत्री कुणाल भारद्वाज द्वारा 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सभी को दी गयी और उनके  द्वारा आजादी व पूर्ण स्वतंत्रता के बारे में बताया गया उन्होंने कहा कि हमें याद रखना चाहिए कि हम भारत के नागरिक है और हमें इस देश में सारे अधिकार प्राप्त हैं तो हमारा भी देश के प्रति कुछ कर्तव्य बनता है,जब देश हमें कुछ देता है तो हमें भी कुछ देश को देना चाहिए। साथ ही जब स्वतंत्रता के बाद जब देश के समक्ष अनेकों चुनौतियां थीं तब उस समय विद्यार्थी परिषद द्वारा अपने शुरुआती समय में ही राष्ट्रनिर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिमला  महानगर इकाई की भव्य तिरंगा यात्रा को CTO चौक पर भारत मां के नारों के साथ संपन्न हुई 

Leave a Comment