लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर कई वाहन आपस में टकराए, दो की मौत- 10 घायल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर कई वाहन आपस में टकराए, दो की मौत- 10 घायल

लखनऊ वाराणसी हाईवे पर मुसाफिरखाना नगर के मंगलम स्कूल के करीब कोहरे के चलते हुए हादसे में दो की मौत हो गई। वहीं करीब 10 घायल हुए हैं। घने कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए।


लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग अमेठी रोड ओबरब्रिज पर पर चार ट्रक, एक कार व हरदोई डिपो की जनरथ बस घने कोहरे की वजह से आपस मे टकरा गई। तीन हाइड्रा, चार जेसीबी रेस्क्यू के लिए लगाई गई हैं। हादसे के बाद मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ अतुल सिंह, एसडीएम अभिनव कनौजिया, तहसीलदार राहुल सिंह मौजूद हैं।

घायलों को मुसाफिरखाना सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा रात ढाई बजे के करीब हुआ है। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई।

Related posts

Uttarakhand : देहरादून में रह रहे 5 बांग्लादेशी गिरफ्तार

admin

बड़ी खबर Gujarat Surat Court Rahul Gandhi Defemation case : “मोदी सरनेम को चोर” कहने के मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दोषी, 2 साल की हुई सजा, जा सकती है संसद की सदस्यता, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, यह है पूरा मामला

admin

राजनीति में अच्छी परंपरा : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ की

admin

Leave a Comment