Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 12, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

श्री पत्थलेश्र्वरनाथ धाम मंदिर छितौनी कुशीनगर में सप्तम दिवसीय महामृत्युंजय जप यज्ञ आरंभ


जौनपुर जिले के केराकत तहसील क्षेत्र के थाना गद्दी निवासी रविन्द्र नाथ पाठक द्वारा श्री पत्थलेश्वरनाथ धाम मंदिर नगर पंचायत छितौनी जनपद कुशीनगर में आज से सप्तम दिवसीय श्री महामृत्युंजय जप यज्ञ अनुष्ठान प्रारंभ हुआ है । जिसमें आचार्य पंडित महेन्द्र पाण्डेय द्वारा प्रथम दिवस पूजन आरंभ किया और साथ में पंडित दुर्गादत्त पाण्डेय पंडित शुभनारायन पाण्डेय पंडित अरविन्द मिश्रा पंडित राजन मिश्रा पंडित विनोद पाण्डेय पंडित चंद्रशेखर पाण्डेय विद्वानों की सहभागिता से और पत्थलेश्वरनाथ धाम मंदिर के महंत डॉ सत्येन्द्र गिरि उर्फ सुखदेवानन्द महाराज के संरक्षक में जगत कल्याण हेतु यह कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।


पंकज मणि तिवारी , जौनपुर

Leave a Comment