Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 29, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

राहुल गांधी का आज सनसनीखेज खुलासा : यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने मायावती को दिया था बड़ा ऑफर

राजनीति के मैदान में न जाने कितनी बातें छुपी रह जाती है । वही बातें जब सामने आती है तो लगता है इन नेताओं के बीच में सियासत को लेकर कैसी-कैसी बातें होती हैं। हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने बसपा सुप्रीमो मायावती को क्या ऑफर दिया था। आज राजधानी दिल्ली में राहुल गांधी एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान मंच से मायावती को लेकर बड़ा खुलासा किया। राहुल ने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस, बसपा संग गठबंधन करना चाहती थी। मायावती को सीएम पद का ऑफर भी दिया गया था, लेकिन उन्होंने जवाब तक नहीं दिया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस बार चुनाव लड़ा ही नहीं है, हमारी तरफ से उन्हें गठबंधन का प्रस्ताव दिया गया था। हमने तो ये भी कहा था कि वे मुख्यमंत्री बन सकती हैं। लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। राहुल गांधी के मुताबिक मायावती ईडी, सीबीआई के डर से अब लड़ना नहीं चाहती हैं। बता दें इस बार यूपी विधानसभा चुनाव में बसपा और कांग्रेस का दोनों ही अब तक के राजनीतिक करियर में सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। बसपा को दो और कांग्रेस को केवल एक सीट ही मिल सकी है। दोनों ही दल दिल्ली यूपी में अकेले ही चुनाव लड़े थे। राहुल गांधी के बयान के बाद हालांकि अभी तक मायावती की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Leave a Comment