कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की किताब को मध्यप्रदेश में बैन किया जाएगा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 23, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की किताब को मध्यप्रदेश में बैन किया जाएगा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की लिखी किताब में की गई हिंदुत्व को लेकर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा है कि यह सोनिया गांधी और राहुल गांधी के विचार नहीं हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने अब खुर्शीद की किताब को लेकर राज्य में बैन लगा दिया है। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब ‘अयोध्या: नेशनहुड इन ऑवर टाइम्स’ पर मध्यप्रदेश में बैन लगाया जाएगा। राज्य के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि इस पर कानूनी विशेषज्ञों की राय भी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सिर्फ हिंदुत्व को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। खुर्शीद ने अपनी किताब के चैप्टर ‘द सैफ्रन स्काई’ में हिंदुत्‍व की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोकोहरम से की है। बता दें कि गुरुवार को भाजपा नेता गौरव भाटिया और अमित मालवीय ने सलमान खुर्शीद की कड़ी आलोचना की थी।

Related posts

भाजपा की सबसे ताकतवर संस्था “संसदीय बोर्ड” में दिग्गजों को पीछे छोड़ सुधा यादव ने बनाया अपना स्थान, जानिए कौन हैं ये महिला जो आ गईं चर्चा में

admin

LPG Price Increase लंबे अंतराल के बाद केंद्र सरकार ने घरेलू गैस के बढ़ाए दाम, कल से सिलेंडर हो जाएगा महंगा, जेब पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ

admin

Himachal Pradesh assembly election BJP : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 24 घंटे के अंदर ही “बदला प्रत्याशी”, कांग्रेस ने कसा तंज

admin

Leave a Comment