September 11, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Himachal Pradesh assembly election BJP : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 24 घंटे के अंदर ही “बदला प्रत्याशी”, कांग्रेस ने कसा तंज

हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने 24 घंटे के अंदर ही प्रत्याशी को बदल दिया है। बता दें कि बुधवार को हिमाचल के चंबा में घोषित उम्मीदवार इंदिरा कपूर के स्थान पर नीलम नय्यर को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा के हिमाचल में इस बदलाव पर कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने तंज कसा है, अलका लांबा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा हार को समाने देख बौखलाहट में अपने उम्मीदवार ही तय नहीं कर पा रही घोषित उम्मीदवारों को बदलने से अब कुछ नहीं होने वाला जयराम ठाकुर जी, हिमाचल की जनता ने सरकार बदलने का मन जो बना चुकी है।

Leave a Comment