Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने मुख्यमंत्री धामी की धारचूला की छोटी पहाड़ी का वरुणावत की तर्ज पर ट्रीटमेंट करने पर की प्रशंसा

बहुत कम मामलों में ऐसा होता जब कोई विपक्षी नेता सत्तारूढ़ पार्टी के नेता की तारीफ करते हैं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा की है। बता दें कि पिथौरागढ़ स्थित धारचूला की छोटी पहाड़ी इलाका वर्णावत पिता जी सर स्टेटमेंट करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के फैसले को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने खुलकर सराहना की है। हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि धारचूला की छोटी पहाड़ी का वरुणावत की तर्ज पर ट्रीटमेंट करने का जो फैसला मुख्यमंत्री जी ने किया है, मैं उसका स्वागत करता हूं और उसके लिए उनको धन्यवाद देता हूं। धारचूला के अस्तित्व को बचाने के लिए बहुत आवश्यक है कि उसका वैज्ञानिक तरीके से ट्रीटमेंट किया जाए और ग्वाल गांव के विषय में भी कुछ गंभीरता से चिंतन किया जाए और खोतिला में बावजूद हमारे कार्यकाल में तटबंध बनने के बाद कैसे पानी भर गया, उसका भी समाधान निकालना चाहिए। क्योंकि काली तो हमेशा जलयुक्त रहेंगी।

Leave a Comment