कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी की पुरानी तस्वीर शेयर कर भाजपा और संगठन की तारीफ की - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 13, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी की पुरानी तस्वीर शेयर कर भाजपा और संगठन की तारीफ की

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की शनिवार को हुई बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कई बयान चर्चा का विषय बन गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के अंदर ही कई सारे स्लीपर सेल होने की बात कर दी है। उनके इस बयान के बाद पार्टी में ही अंदरूनी कलह शुरू होने की संभावना है। दिग्विजय सिंह ने तो राहुल गांधी को भी नसीहत दी है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने Quora का एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी गुजरात में एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्क्रीनशॉट में नरेंद्र मोदी, लाल कृष्ण आडवाणी के पास ज़मीन पर बैठे नज़र आ रहे हैं। आडवाणी का ज़िक्र करते हुए दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी प्रशंसा की कि कैसे जमीनी स्तर के कार्यकर्ता, जो कभी जमीन पर बैठते थे, संघ-भाजपा के ढांचे में आगे बढ़कर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बन सकते हैं।

दिग्विजय सिंह ने एक्स पर लिखा, “Quora site पर मुझे यह चित्र मिला। बहुत ही प्रभावशाली है। किस प्रकार RSS का ज़मीनी स्वयं सेवक व जनसंघ/बीजेपी का कार्यकर्ता नेताओं की चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री व देश का प्रधानमंत्री बना। यह संघठन की शक्ति है। जय सिया राम।”

सिंह द्वारा साझा की गई यह तस्वीर 1990 के दशक की एक ऐतिहासिक तस्वीर है, जो गुजरात की राजनीति में प्रधानमंत्री मोदी के उदय को दर्शाती है। बताया जाता है कि यह तस्वीर 1996 में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान खींची गई थी, जिसमें उस समय के शीर्ष भाजपा नेता उपस्थित थे।

कांग्रेस पार्टी में संरचनात्मक बदलाव जरूरी- दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह ने इसके साथ ही अपने एक अन्य पोस्ट में कांग्रेस के भीतर संगठनात्मक सुधारों की जरूरत की ओर भी इशारा किया। उन्होंने राहुल गांधी को टैग करते हुए कहा कि सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर राहुल गांधी की समझ बिल्कुल सटीक है और इसके लिए उन्हें पूरे अंक मिलते हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन पर भी उतना ही ध्यान दें।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आगे ने लिखा कि जैसे चुनाव आयोग में सुधार की जरूरत है, वैसे ही कांग्रेस पार्टी में भी संरचनात्मक बदलाव जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने ‘संघटन सृजन’ की शुरुआत जरूर की है, लेकिन पार्टी को ज्यादा व्यावहारिक और विकेंद्रीकृत तरीके से चलाने की जरूरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि राहुल गांधी यह कर सकते हैं, हालांकि उन्हें मनाना आसान नहीं होता।

भाजपा ने कहा- सच्चाई का बम
भाजपा ने सिंह की पोस्ट को लेकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तंज कसा। पार्टी प्रवक्ता सीआर केशवन ने कहा कि सिंह की टिप्पणी ने कांग्रेस के “तानाशाही और अलोकतांत्रिक” नेतृत्व को उजागर कर दिया है।

उन्होंने एक पोस्ट में कहा, “क्या राहुल गांधी साहस दिखाएंगे और दिग्विजय सिंह के पोस्ट द्वारा उजागर किए गए उस चौंकाने वाले सत्य बम पर प्रतिक्रिया देंगे, जिसने पूरी तरह से बेनकाब कर दिया है कि कांग्रेस का पहला परिवार किस तरह निर्दयतापूर्वक तानाशाही तरीके से पार्टी चलाता है और यह कांग्रेस नेतृत्व कितना निरंकुश और अलोकतांत्रिक है?”

Related posts

VIDEO जनजीवन प्रभावित : हिमाचल प्रदेश में बारिश और बाढ़ के बाद अब बर्फबारी ने बढ़ाई मुश्किलें,कई जगह सड़कों पर बर्फ की मोटी परत जमी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

admin

देश के 12 राज्यों में आज से शुरू हुआ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान, 51 करोड़ मतदाता होंगे शामिल

admin

26 नवंबर, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment