वरिष्ठ अधिवक्ता तुषार मेहता को 3 साल के लिए भारत के सॉलिसिटर जनरल के रूप में बढ़ाया कार्यकाल, आदेश जारी - Daily Lok Manch Solicitor General Tushar Mehta Appointment
August 13, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

वरिष्ठ अधिवक्ता तुषार मेहता को 3 साल के लिए भारत के सॉलिसिटर जनरल के रूप में बढ़ाया कार्यकाल, आदेश जारी

केंद्र सरकार ने सीनियर अधिवक्ता तुषार मेहता को 3 साल की अवधि के लिए भारत के सॉलिसिटर जनरल के रूप में विस्तार दे दिया है। ‌मेहता को 10 अक्टूबर, 2018 को सालिसिटर जनरल नियुक्त किया गया था और तब से उन्हें दो बार विस्तार दिया जा चुका है।कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी एक आदेश के अनुसार, मेहता के अलावा, छह अतिरिक्त सालिसिटर जनरल (ASG) को भी सुप्रीम कोर्ट के वास्ते तीन साल की अवधि के लिए फिर से नियुक्त किया गया है। इनमें विक्रमजीत बनर्जी, के एम नटराज, बलबीर सिंह, एस वी राजू, एन वेंकटरमन और ऐश्वर्या भाटी शामिल हैं। अतिरिक्त सालिसिटर जनरल माधवी गोराडिया दीवान और संजय जैन का कार्यकाल शुक्रवार को समाप्त हो गया, लेकिन पुनर्नियुक्त होने वालों की सूची में उनके नाम शामिल नहीं है। अतिरिक्त सालिसिटर जनरल जयंत के सूद का कार्यकाल गुरुवार को समाप्त हुआ और इनका नाम भी सूची में शामिल नहीं है। दिल्ली हाई कोर्ट के लिए अतिरिक्त सालिसिटर जनरल चेतन शर्मा, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के लिए सत्यपाल जैन, गुजरात हाई कोर्ट के लिए देवांग गिरीश व्यास और पटना हाई कोर्ट के लिए कृष्ण नंदन सिंह को भी तीन साल के लिए पुनर्नियुक्ति प्रदान की गयी है।

Related posts

घरेलू गैस की कीमतों में एक बार फिर की गई बढ़ोतरी

admin

उत्तराखंड में आज भी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, पांच जिलों के लिए येलो चेतावनी जारी

admin

Budget 2026 : कल खुलेगा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का पिटारा : रविवार को बजट का इम्तिहान, उम्मीदें बेहिसाब, मिडिल क्लास, किसान और युवाओं की उम्मीदों का दिन

admin

Leave a Comment