दिल्ली-पुणे स्पाइसजेट की फ्लाइट में बम मिलने की खबर के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसी ले रहीं तलाशी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 19, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

दिल्ली-पुणे स्पाइसजेट की फ्लाइट में बम मिलने की खबर के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसी ले रहीं तलाशी



स्पाइसजेट की दिल्ली-पुणे फ्लाइट में बम मिलने की खबर के बाद दिल्ली में विमान की तलाशी ली जा रही है। एक फोन कॉल में विमान में बम होने का दावा किया गया था। विमान को आज शाम साढ़े छह बजे दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से उड़ान भरनी थी। बम के बारे में कॉल आने पर एयरलाइन के अधिकारियों ने बोर्डिंग रोक दी और बम रोधी दस्ते को बुलाया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि उड़ान भरने से पहले दिल्ली से पुणे जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में बम होने की कॉल आई थी। दिल्ली पुलिस का कहना है कि सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट की जांच की जा रही है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है लेकिन एसओपी के अनुसार सुरक्षा ड्रिल का पालन किया जाएगा। पैरामिलिट्री फोर्स CISF और दिल्ली पुलिस भी स्टैंडबाय पर है। इससे पहले सोमवार 9 जनवरी को भी विमान में बम होने की सूचना पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग की गई थी। गुजरात के जामनगर हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में ‘अजूर एयर’ की मॉस्को से गोवा की फ्लाइट की आपात लैंडिंग हुई थी। हालांकि तलाशी लेने पर विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था जिसके बाद विमान मंगलवार दोपहर को विमान गुजरात से रवाना हुआ और गोवा पहुंचा।

Related posts

BJP National executive meeting Delhi : दिल्ली भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पहले दिन कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

admin

आज शाम 5 बजे तक प्रमुख खबरों की ये हैं सुर्खियां, जानिए एक नजर में

admin

(BCCI New president Roger binni) : बोर्ड की बैठक में पूर्व ऑलराउंडर रोजर बिन्नी को बीसीसीआई का नया प्रेसिडेंट चुना गया

admin

Leave a Comment