September 12, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

द कश्मीर फाइल्स को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेताओं में हुई जमकर हाथापाई, सदन में चले लात-घूंसे

फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर आज भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेता में जमकर मारपीट हुई। यह पूरा मामला आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पिछले दिनों दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के दौरान द कश्मीर फाइल्स को लेकर भाजपा पर तंज और बयानबाजी को लेकर शुरू हुआ। बुधवार को पूर्वी दिल्ली नगर निगम की आखिरी सदन की बैठक में आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच जमकर लात घूंसे चले। सदन की बैठक में बीजेपी के पार्षद निंदा प्रस्ताव लाए थे कि विधानसभा में जिस तरीके से अरविंद केजरीवाल ने कश्मीरी पंडितों का मजाक उड़ाया है, उस पर आम आदमी पार्टी के नेता और पार्षद माफी मांगे। इस प्रस्ताव पर आम आदमी पार्टी के पार्षद सदन नेता के पास पहुंच गए हंगामा करने लगे। इसी बीच आम आदमी पार्टी के नेताओं और बीजेपी पार्षदों के बीच में जमकर हाथापाई हुई। नेताओं की मात्र से सदन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों भाजपा शासित राज्यों में द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री किए जाने पर निशाना साधा था। उन्होंने भाजपा नेताओं पर द कश्मीर फाइल्स’ पर राजनीति करने का आरोप लगाया था। 

Leave a Comment