heavy Rain देहरादून में आज कक्षा 1 से 12  तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र  बंद रहेंगे, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 31, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड शिक्षा और रोज़गार

heavy Rain देहरादून में आज कक्षा 1 से 12  तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र  बंद रहेंगे, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट



देहरादून में सोमवार, 11

अगस्त को सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने यह फैसला मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लिया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग और एनडीएमपी के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 अगस्त को देहरादून में कई जगह भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में बहुत भारी वर्षा के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज गर्जन की भी संभावना है। इस स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

भारी बारिश के कारण भूस्खलन और सड़क बाधित होने का खतरा भी बढ़ गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम साफ होने तक अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

मौसम विभाग की मुख्य चेतावनियां:

भारी से अत्यंत भारी वर्षा

कुछ क्षेत्रों में बहुत भारी वर्षा की संभावना

आकाशीय बिजली एवं तेज गर्जन

भूस्खलन और सड़क अवरोध का खतरा

Related posts

सीएम धामी ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से किया आग्रह

admin

VIDEO गौतम अडानी को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों ने केंद्र सरकार से मांगे जवाब, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाए आरोप

admin

प्रधानमंत्री मोदी की कल देहरादून में होने वाली जनसभा के आसपास क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

admin

Leave a Comment