स्कूली बस बारिश के तेज बहाव में बह गई, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 11, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

स्कूली बस बारिश के तेज बहाव में बह गई, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

Viral video

सोमवार को मध्य प्रदेश में महाराष्ट्र रोडवेज की एक यात्री बस नर्मदा नदी में गिर गई थी। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू करके कई शव निकाले थे। ऐसे ही आज उत्तराखंड में एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र चंपावत में आज सुबह एक स्कूली बस बच्चों को लाने जा रही थी। चंपावत के पूर्णागिरि मार्ग स्थित किरोड़ा नाले में तेज बहाव में बस बह गई। गनीमत रही कि इस बस में बच्चे नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। ‌तेज बहाव में बस पलट कर गिर गई। हादसे में बस चालक कमलेश कार की वह अन्य लड़की को मामूली चोट आई है। वहां पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Related posts

उत्तराखंड में 147 पाकिस्तानी नागरिकों को भारतीय नागरिकता, कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सौंपे गए प्रमाण पत्र

admin

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए धामी सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

admin

विंटर कार्निवाल महोत्सव के दूसरे दिन सीएम धामी ने “साइकिल रैली” को दिखाई हरी झंडी, खुद भी साइकिल चलाकर लोगों का बढ़ाया उत्साह

admin

Leave a Comment