Heat Strock दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण- गर्मी में रहें सावधान : महाराष्ट्र भूषण समारोह के दौरान "हीटस्ट्रोक" से 11 लोगों की मौत, सैकड़ों बीमार, कार्यक्रम में लाखों लोग मौजूद थे, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 25, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Heat Strock दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण- गर्मी में रहें सावधान : महाराष्ट्र भूषण समारोह के दौरान “हीटस्ट्रोक” से 11 लोगों की मौत, सैकड़ों बीमार, कार्यक्रम में लाखों लोग मौजूद थे, देखें वीडियो

यहां देखें वीडियो 👇


आज हम आपको एक ऐसी दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण खबर के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको बहुत ही सचेत और सावधान करने का मैसेज दे रही है। यह खबर गर्मी और हीट स्ट्रोक को लेकर है। देश में धीरे-धीरे गर्मी अपने पूरे चरम पर आती जा रही है। पूरे उत्तर भारत में सड़कों पर आग उगलने शुरू हो गई है। पारा 40 पार कर गया है । 1 दिन पहले रविवार दोपहर महाराष्ट्र में हीटस्ट्रोक ने 11 लोगों की जान ले ली। करीब 100 लोग बीमार हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद महाराष्ट्र में पूरे देश में हड़कंप मच गया है। अब आपको बताते हैं पूरा घटनाक्रम। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में रविवार को महाराष्ट्र भूषण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लाखों लोग उपस्थित हुए। नवी मुंबई के खारघर में 306 एकड़ के विशाल मैदान में धर्माधिकारी के लाखों समर्थक इस भव्य कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने धर्माधिकारी को महाराष्ट्र महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार प्रदान किया। इस कार्यक्रम लिए लोग सुबह से ही आने लगे थे और यह कार्यक्रम करीब साढ़े 11 बजे शुरू हुआ और 1 बजे तक चला। इनमें से कई लोग तो शनिवार को ही आ गये थे।खुले मैदान में आयोजित किए गए ‘महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार समारोह के दौरान तेज धूप की चपेट में आने के बाद 11 लोगों मौत हो गई। कार्यक्रम में लाखों लोगों ने भाग लिया था।

मुख्यमंत्री कार्यालय एक विज्ञप्ति में कहा, तेज धूप की चपेट में आने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि नवी मुंबई और पनवेल शहर के अस्पतालों में कुछ मरीज ‘वेंटिलेटर’ पर हैं और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मरने वालों में 8 महिलाएं हैं, इनमें ज्यादातर बुजुर्ग हैं। नवी मुंबई के खारघर के एक बड़े मैदान में सुबह 11.30 बजे से 1 बजे तक यह कार्यक्रम चला। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री था। इस कार्यक्रम के लिए आयोजकों ने पूरे इंतजाम नहीं किए। लोगों के बैठने के लिए जो व्यवस्था की गई थी, उसके ऊपर कोई शेड नहीं लगाया गया था। इवेंट में धूप और गर्मी से कई लोगों की तबीयत खराब हो गई ।कार्यक्रम में लाखों लोग पहुंचे थे। कार्यक्रम को सुबह 10.30 बजे खत्म होना था, लेकिन दोपहर एक बजे तक चला। उसके बाद भीड़ में लोगों को निकालने में समय लगा। डिहाइड्रेशन की वजह से कई लोगों को चक्कर आने लगे और तबीयत बिगड़ गई।

Mumbai Heat Stroke





इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य के संस्कृति मंत्री सुधीर मुंगंटीवार और डॉ. धर्माधिकारी के परिजन भी मौजूद रहे। समारोह में 20 लाख से अधिक लोगों के लिए इंतजाम किया गया था। हालांकि अब सामने आया है कि उपस्थित लोगों के बैठने की व्यवस्था खुले में की गई थी और कोई शेड नहीं था। अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों ने कार्यक्रम के दौरान तेज धूप से समस्याओं के बारे में बताया तुरंत उन्हें कार्यक्रम स्थल पर स्थापित 30 मेडिकल बूथों के लिए रेफर किया गया। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर लोगों के इलाज के लिए गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) की सुविधा वाले मेडिकल बूथों पर कुल 30 डॉक्टरों को तैनात किया गया था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लू के चलते अस्पताल में भर्ती हुए लोगों से मिलने गए। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि नवी मुंबई के खारघर में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह के दौरान हीटस्ट्रोक से पीड़ित कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 का इलाज चल रहा है। मृतक के परिवारों को 5 लाख रुपए दिए जाएंगे जबकि हम भर्ती लोगों का उचित इलाज सुनिश्चित कर रहे हैं। बता दें कि राज्य में 1995 में शिवसेना-भाजपा गठबंधन के सत्ता में आने के बाद महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार की स्थापना की गई थी। शुरुआत में यह पुरस्कार साहित्य, खेल और विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को दिया जाता था, लेकिन बाद में इसे सामाजिक कार्य, पत्रकारिता, लोक प्रशासन और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी प्रदान किया जाने लगा।

Maharashtra Bhushan Program Heat Wave

Related posts

सीएम धामी ने नैनीताल में पीएम मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम सुना

admin

Operation sindoor debate घाटी में ऑपरेशन महादेव के तहत  तीनों आतंकियों को कैसे ढेर किया, गृहमंत्री अमित शाह ने सदन में बताया पूरा घटनाक्रम

admin

सुप्रीम कोर्ट के आदेश और लंबी लड़ाई के बाद 11 महिला अफसरों को सेना में मिलेगा स्थायी कमीशन

admin

Leave a Comment