Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

वोटिंग के दौरान कुंडा सीट पर बवाल, सपा ने कहा राजा भैया के समर्थकों ने हमारे प्रत्याशी पर हमला किया और बूथ कैप्चरिंग की

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में एक बार फिर से प्रतापगढ़ की कुंडा सीट चर्चा में है। साल 1993 से कुंडा से लगातार रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया विधायक हैं। इस बार राजा भैया अपनी पार्टी जनसत्ता दल से खड़े हुए हैं। उनके खिलाफ समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार गुलशन यादव मैदान में हैं। आज वोटिंग के दौरान समाजवादी पार्टी ने राजा भैया के समर्थकों पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए हैं। ‌ यही नहीं सपा का यह भी आरोप है कि उसके प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमला भी किया गया। कुंडा से सपा प्रत्याशी गुलशन ने बताया कि पहाड़पुर में राजा भैया के समर्थकों ने फायरिंग की। फिर गाड़ियों में तोड़फोड़ की। मुझे जाने से मारने की कोशिश की गई है। समाजवादी पार्टी ने कुंडा में निर्वाचन आयोग से आठ मतदान केंद्रों पर कैप्चरिंग की शिकायत की है। इससे पहले राजा भैया ने वोट डालने के बाद कहा था कि वह अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे। राजा भैया के बयान पर समाजवादी पार्टी ने भी ट्विटर पर पलटवार करते हुए  कहा- सुनो गुंडे, जनता कुंडी में बंद करने को तैयार है। यहां आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के पांचवें चरण में दिन में 11 बजे तक 21.39 प्रतिशत मतदान हुआ है। अभी तक अमेठी में 21.52 प्रतिशत, अयोध्या में 24.60 प्रतिशत, बहराइच में 22.79 प्रतिशत, बाराबंकी में 18.61 प्रतिशत, चित्रकूट में 25.69 प्रतिशत, गोंडा में 22.34 प्रतिशत, कौशांबी में 25.05 प्रतिशत, प्रतापगढ़ में 22.00 प्रतिशत, प्रयागराज में 18.62 प्रतिशत, रायबरेली में 20.11 प्रतिशत, श्रावस्ती में 23.17 प्रतिशत, सुलतानपुर में 22.48 प्रतिशत वोटिंग हुई। बता दें कि दिनों से समाजवादी पार्टी और राजा भैया के बीच जुबानी जंग चली आ रही थी। गुरुवार को कुंडा में प्रचार करने आए अखिलेश यादव ने राजा भैया की इस बार कुंडी बंद करने को कहा था। अखिलेश यादव के इस जवाब के बाद दूसरे दिन राजा भैया ने पटवार करते हुए कहा  दुनिया में किसी की माई के लाल की हिम्मत नहीं जो मुझे हरा सके। 

Leave a Comment