Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 28, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

सत्ता पक्ष और विपक्ष में बढ़ी तकरार: अखिलेश ने कहा, ‘भाजपा हमारे बनाए गए ऑडिटोरियम में फिल्म देख रही’


लखनऊ में आज दोपहर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों के साथ लखनऊ के लोक भवन में कल रिलीज होने वाली फिल्म सम्राट पृथ्वीराज देखी। इस फिल्म को लेकर भाजपा और सपा के बीच सोशल मीडिया पर तकरार शुरू हो गई है। अखिलेश यादव ने ट्वीट करके योगी सरकार पर निशाना साधा है। गुरुवार शाम को अखिलेश यादव में एक और ट्वीट किया। दूसरे ट्वीट में समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने बिना नाम लिए सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा, “लोकभवन में सपा सरकार के बनाए ‘आधुनिक’ ऑडिटोरियम में भाजपा सरकार की कैबिनेट ‘ऐतिहासिक’ फिल्म देख रही है। वैसे फिल्म पीछे बैठकर देखी जाए तो और भी अच्छी दिखती है और मुफ्त के बजाय टिकट लेकर भी क्योंकि इससे राज्य के राजस्व का नुकसान नहीं होता।

Leave a Comment