Himachal Pradesh रामपुर में दर्दनाक हादसा: बस पर गिरीं चट्टानें, दो महिलाओं की मौत, 15 घायल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 10, 2026
Daily Lok Manch
Recent हिमाचल

Himachal Pradesh रामपुर में दर्दनाक हादसा: बस पर गिरीं चट्टानें, दो महिलाओं की मौत, 15 घायल

हिमाचल प्रदेश में जिला शिमला के रामपुर में बड़ा हादसा पेश आया है। बिथल कालीमिट्टी के पास अचानक पहाड़ी से चट्टानें निजी बस को चीरते हुए सवारियों पर आ गिरीं। हादसा बेहद भयावह रहा। चट्टानें बस का आधा हिस्सा तोड़कर अंदर पहुंच गई।

अचानक चट्टानें बस के अंदर आ जाने से सवारियों में चीखो पुकार मच गई। लोगों को संभलने का कतई मौका नहीं मिला। पहाड़ से आई आफत में एक यात्री की मौत हो गई व कइयाें की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है हादसे में 15 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि सीट पर बैठी एक सवारी चट्टान के नीचे ही दब गई, उसे संभलने का जरा भी मौका नहीं मिल पाया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा व उनकी और प्रशासन की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बस से बाहर निकाला और उन्हें खनेरी अस्पताल पहुंचाया।

इस हादसे में लक्ष्मी वीरानी पुत्री राम चरण निवासी जलगांव मध्य प्रदेश और एक नेपाल मूल की महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने घायलों को स्थानीय खनेरी अस्पताल पहुंचाया।

Related posts

UP BOARD EXAM DATE SHEET 2024 REALISED यूपी सरकार ने साल 2024 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की जारी की डेटशीट, जारी किया पूरा शेड्यूल

admin

Film Aadipurush Dipika Padukone Reaction : फिल्म आदिपुरुष को लेकर रामायण की सीता बनी दीपिका चिखलिया ने कहा- रामायण मनोरंजन का जरिया नहीं, अरुण गोविल ने भी किया था विरोध

admin

15 अप्रैल, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment