Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

आज से लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर दौड़ेंगी रोडवेज बसें, सफर होगा तेज और आसान


लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सोमवार से बड़ी राहत मिलने जा रही है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है। ‘ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे’ नाम से संचालित होने वाली ये बसें फिलहाल आलमबाग बस टर्मिनल से चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर का विकल्प मिलेगा।

रोडवेज के लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि सेवा की शुरुआत सोमवार सुबह होगी। पहली बस सुबह 7 बजे और दूसरी बस सुबह 8 बजे आलमबाग बस टर्मिनल से रवाना होगी। इसके बाद सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक नियमित अंतराल पर बसों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या में भी इजाफा किया जाएगा।

नई सेवा के जरिए लखनऊ से कानपुर के बीच करीब 90 किलोमीटर की दूरी केवल 1 घंटे 45 मिनट में तय की जा सकेगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और यात्रा पहले की तुलना में अधिक आरामदायक होगी।

एक्सप्रेसवे पर अधिक टोल शुल्क को देखते हुए इस रूट पर प्रति यात्री 151 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। रोडवेज का कहना है कि तेज और बेहतर यात्रा सुविधा को ध्यान में रखकर यह किराया तय किया गया है।

Leave a Comment