यूपी के इस जिले के रहने वाले रिंकू सिंह ने डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ के मैदान में की एंट्री, जानें कौन है भारतीय मूल ये पहलवान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 6, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

यूपी के इस जिले के रहने वाले रिंकू सिंह ने डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ के मैदान में की एंट्री, जानें कौन है भारतीय मूल ये पहलवान




देश की माटी से निकले भारतीय दुनिया में अपना डंका बजा रहे हैं। राजनीति से लेकर कई बड़ी विश्व स्तरीय कंपनियों में भारत मूल के लोगों का वर्चस्व कायम है। अगर हम बात करें रेसलिंग की दुनिया करें तो भारतीयों ने देश का नाम रोशन किया है। हिमाचल प्रदेश के जिले सिरमौर के रहने वाले ग्रेट खली ने दुनिया के सबसे रोमांचक खेलों में शुमार डब्ल्यूडब्ल्यूई के मैदान में वर्षों तक अपना सिक्का चलाया। ग्रेट खली ने विश्व के टॉपर पहलवानों को चित किया। अब एक और भारतीय मूल के पहलवान (रेसलर) डब्ल्यूडब्ल्यूई के मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। बता दें कि इनका नाम है वीर महान उर्फ रिंकू सिंह। रिंकू सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश भदोही जनपद के गोपीगंज में आने वाले गांव होलपुर में हुआ था। बाद में वो अमेरिका जाकर बस गए थे। रिंकू के पिता अभी भी गांव में रहते हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूई में आने से पहले रिंकू सिंह बेसबॉल खेलते थे। बता दें कि वीर महान की डब्ल्यूडब्ल्यूई में एंट्री 2018 में हुई थी। इस बार डब्ल्यूडब्ल्यूई ने ट्वीट करके उनकी एंट्री का जिक्र किया है। ट्वीट में जिक्र है कि अपने दोस्तों को कॉल करें। वीर महान डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ में आने वाले हैं। वीर महान को अरसे से मेन इवेंट में लाने की बात की जाती रही है। पहलवान रिंकू सिंह है, 6 फुट चार इंच की हाइट और 275 पाउंड वजन वाले वीर ने अभी तक डब्ल्यूडब्ल्यूई में काफी फाइट लड़ी हैं जिसमें उन्हें सफलता भी हासिल हुई है, लेकिन अब वह भारत की तरफ से डब्ल्यूडब्ल्यूई में अगले सुपरस्टार बनने की राह पर हैं।

Related posts

Up IAS IPS Officer Transfer : यूपी में योगी सरकार ने 16 आईएएस और 11 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफर, कई जिलों के डीएम भी हटाए गए, दो कमिश्नर और एसएसपी, एसपी भी बदले, देखें लिस्ट किसे कहां मिली नई तैनाती

admin

पीएम मोदी आज काशी के साथ जौनपुर, मछलीशहर, आजमगढ़, भदोही, गाजीपुर और मिर्जापुर के लोगों को देंगे सौगात

admin

योगी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल कल होगा : आज शाम राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री योगी, 5-6 नए मंत्रियों की एंट्री संभव, कई चेहरों की हो सकती है छुट्टी, यह विधायक मंत्री बनने की रेस में आगे, वीडियो

admin

Leave a Comment