Republic Day 2025 Chief Guest : गणतंत्र दिवस पर इस बार भारत ने अपने करीबी देश के राष्ट्रपति को मुख्य अतिथि के रूप में किया आमंत्रित - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
January 23, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय

Republic Day 2025 Chief Guest : गणतंत्र दिवस पर इस बार भारत ने अपने करीबी देश के राष्ट्रपति को मुख्य अतिथि के रूप में किया आमंत्रित




Republic Day 2025 : इस साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो शामिल हो सकते हैं। हालांकि इसे लेकर भारत ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। दरअसल, पहले खबर थी कि प्रबोवो भारत के बाद पाकिस्तान के दौरे पर जाने वाले हैं। हालांकि अब इंडोनेशियाई राष्ट्रपति पाकिस्तान नहीं जाकर मलेशिया की यात्रा करने वाले है, जिससे ये बात लगभग-लगभग तय माना जा रहा है कि प्रबोवो गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि हो सकते हैं। भारत ने एक बार फिर अपनी जबरदस्त कूटनीति का उदाहरण पेश किया है। इस बार इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होने वाले हैं।

इसकी आधिकारिक घोषणा किसी भी समय होने की उम्मीद है लेकिन भारत के बाद वो पाकिस्तान दौरे पर जाने वाले थे। जिसे अब भारत ने रद करवा दिया है। गौरतलब है कि भारत गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केवल उन देशों के नेताओं को निमंत्रण देता है, जिनके साथ उसके अच्छे और मजबूत कूटनीतिक रिश्ते होते हैं। इसी आधार पर इंडोनेशिया भारत का करीबी समुद्री पड़ोसी है और दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक संबंध हैं।26 जनवरी 1950 को भारत के पहले गणतंत्र दिवस समारोह से ही इसमें मुख्य अतिथियों को आमंत्रित करने की शुरुआत हुई थी। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो भारत के पहले गणतंत्र दिवस परेड के पहले मुख्य अतिथि थे। 1950-1970 के दशक के दौरान भारत ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन और पूर्वी ब्लॉक से जुड़े कई देशों को अतिथि बनाया। दो बार 1968 और 1974 में ऐसा हुआ जब भारत ने एक ही गणतंत्र दिवस पर दो देशों देशों के मुख्य अतिथि को आमंत्रित किया गया। 11 जनवरी 1966 को ताशकंद में प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के निधन के कारण कोई निमंत्रण नहीं भेजा गया था। इंदिरा गांधी ने गणतंत्र दिवस से केवल दो दिन पहले यानी 24 जनवरी 1966 को शपथ ली थी।


वहीं 2020 में ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो, 2019 में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, और 2018 में सभी 10 आसियान देशों के नेता समारोह में शामिल हुए थे। 2021 और 2022 में भी भारत में कोरोना महामारी के कारण कोई मुख्य अतिथि नहीं था। 2023 में मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्दुल फताह मुख्य अतिथि थे। 2024 के गणतंत्र दिवस समारोह के लिए भारत ने फ्रांस को अतिथि देश बनाया। यहां के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि रहे। परेड में फ्रांस की 95 सदस्यीय मार्चिंग टीम और 33 सदस्यीय बैंड दल ने भी शिरकत

Related posts

Cyclone Biparjoy Rajasthan VIDEO हॉस्पिटल पानी-पानी : अब राजस्थान में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय मचा रहा तबाही, मूसलाधार बारिश में अस्पताल डूबा, इलाज कराने आए सैकड़ों मरीज अपनी बीमारी भूल कर स्ट्रेचर पर बैठ कर देख रहे रौद्र रूप, डॉक्टर्स-कर्मचारियों में दहशत, देखें वीडियो

admin

डिबेट में फाइट : राष्ट्रीय न्यूज चैनल में लाइव डिबेट के दौरान बहस इतनी बढ़ गई कि “महिला पैनलिस्ट ने मौलाना की कर दी धुनाई”, कुर्सी फेंक दी गई, टीवी शो के एंकर बचाने में लगे रहे, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

admin

opposition leader meet दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से की मुलाकात

admin

Leave a Comment