भीषण गर्मी के बीच आज आई राहत भरी खबर - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 18, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

भीषण गर्मी के बीच आज आई राहत भरी खबर

इस बार गर्मी में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कई जगहों पर रविवार को तापमान 49 पार कर गया। दिन के समय लोगों का सड़कों पर निकलना भी मुश्किल हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच सोमवार को राहत भरी खबर आई। इस खबर को जानने के लिए देश के लोग काफी दिनों से इंतजार भी कर रहे हैं। आज मानसून ने बंगाल की खाड़ी में दस्तक दे दी है। इसके बाद अंडमान निकोबार और पश्चिम बंगाल में इस मानसून का असर भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि जल्द ही मानसून केरल पहुंच जाएगा। केरल के बाद ही मानसून की यात्रा शुरू होती है। मौसम विभाग ने मेघालय, असम केरल समेत उत्तराखंड में बारिश अनुमान जताया है। बता दे कि रविवार को दिल्ली उत्तर प्रदेश में बांदा जिला सबसे गर्म रहा। ‌वही दोपहर से उत्तराखंड के साथ दिल्ली एनसीआर में भी बादल छाए हुए हैं। ‌ अब जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। इस बार देश में मानसून 10 दिन पहले दस्तक दे रहा है। 

Related posts

महाराष्ट्र के बाद भाजपा का दावा, बिहार में भी जल्द मचेगी टूट

admin

Jammu Kashmir Rajouri : घाटी में आतंकियों के किए गए ब्लास्ट में 5 जांबाज जवान शहीद, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो

admin

ICC T20 Ranking Surya Kumar yadav: आईसीसी ने जारी की रैंकिंग: टी20 बल्लेबाजों की रैकिंग भारत के सूर्यकुमार यादव पहले स्थान पर

admin

Leave a Comment