RBI big decision 2000 Currency : भारतीय रिजर्व बैंक ने ₹2000 के नोट को लेकर किया बड़ा एलान, इस तारीख से ग्राहक बैंकों में बदल सकेंगे दो हजार रुपए के नोट, साल 2016 में नोटबंदी के बाद शुरू हुआ था चलन - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 19, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

RBI big decision 2000 Currency : भारतीय रिजर्व बैंक ने ₹2000 के नोट को लेकर किया बड़ा एलान, इस तारीख से ग्राहक बैंकों में बदल सकेंगे दो हजार रुपए के नोट, साल 2016 में नोटबंदी के बाद शुरू हुआ था चलन

पिछले काफी समय से बाजार में 2000 नोट गायब हैं। लोगों में ₹2000 के नोट को लेकर कयासों का दौर जारी था। आखिरकार भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार 19 मई को बड़ा फैसला किया है। रिजर्व बैंक के अनुसार, 2000 रुपये का नोट लीगल टेंडर तो रहेगा, लेकिन इसे सर्कुलेशन से बाहर कर दिया जाएगा। लेकिन मौजूदा नोट अमान्य नहीं होंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये के नोट जारी करना बंद कर दें। साल 2016 में नोटबंदी के बाद 2000 हजार रुपये का नोट लाया गया था। नोटबंदी में 500 और 1000 रुपये का नोट बंद कर दिया गया था। बता दें कि 23 मई, 2023 से किसी भी बैंक में एक समय में 2000 रुपये के नोटों को अन्य मूल्यवर्ग के नोटों में बदलने की सीमा 20,000 रुपये तक की जा सकती है, आरबीआई का कहना है। सभी बैंक 30 सितंबर, 2023 तक 2000 रुपये के नोटों के लिए जमा और / या विनिमय सुविधा प्रदान करेंगे। आरबीआई ने कहा कि यह नोट 30 सितंबर तक कानूनी रूप से वैध रहेंगे।

Related posts

गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के धारवाड़ में किया रोड शो

admin

Uttarakhand सीएम धामी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से की मुलाकात

admin

UP IAS Transfer यूपी में सीएम योगी ने बड़े स्तर पर किए 46आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर, संजय प्रसाद समेत कई अफसरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट 

admin

Leave a Comment