Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 24, 2026
Daily Lok Manch
शिक्षा और रोज़गार

राजस्थान शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं के साइंस और कॉमर्स परीक्षा का रिजल्ट किया जारी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने राजस्‍थान बोर्ड कक्षा 12वीं के साइंस, कॉमर्स परीक्षा के रिजल्‍ट गुरुवार शाम को जारी कर दिए हैं। जो स्‍टूडेंट्स इस वर्ष राजस्‍थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं, उनका रिजल्‍ट का इंतजार जल्द खत्‍म हो गया है। स्‍टूडेंट्स फौरन नीचे दिए डायरेक्‍ट लिंंक पर अपनी मार्कशीट देखें। स्‍टूडेंट्स अपनी मार्कशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर विजिट कर भी चेक कर सकते हैं। बता दें कि राजस्‍थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 16 मार्च से 13 अप्रैल तक और 12वीं की परीक्षा 09 मार्च से 12 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थीं।12वीं साइंस में छात्राओं का सफलता प्रतिशत 97.39 फीसदी रहा जबकि छात्रों का सफलता प्रतिशत 94.72 फीसदी रहा. वहीं कॉमर्स स्‍ट्रीम में लड़कियों का सफलता प्रतिशत 98.01 प्रतिशत रहा जबकि लड़कों का सफलता प्रतिशत 95.85 प्रतिशत रहा है। साइंस स्‍ट्रीम में 95.65% परीक्षार्थी पास हुए हैं जबकि कॉमर्स स्‍ट्रीम में 96.60 प्रतिशत स्‍टूडेंट्स पास हुए हैं। रिजल्‍ट की घोषणा राज्‍य शिक्षामंत्री बुलाकी दास कल्‍ला ने की है।

Leave a Comment