Rajasthan Burning Bus राजस्थान में चलती बस में लगी भीषण आग, 57 लोग सवार थे, कई यात्री गंभीर रूप से झुलसे, 10 से अधिक लोगों की मौत होने की आशंका, वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 5, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Rajasthan Burning Bus राजस्थान में चलती बस में लगी भीषण आग, 57 लोग सवार थे, कई यात्री गंभीर रूप से झुलसे, 10 से अधिक लोगों की मौत होने की आशंका, वीडियो


राजस्थान के जैसलमेर में बड़ा हादसा हो गया है। यहां सवारियों से भरी बस में भीषण आग लग गई है। हादसे के दौरान बस में 57 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में कई यात्री झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि ये निजी बस मंगलवार को जैसलमेर से जोधपुर जा रही थी, जिस दौरान अचानक बस में आग लग गई। ये हादसा थईयात गांव के पास हुआ है। बस में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। हादसे में 3 बच्चों, 4 महिलाओं समेत 16 लोग झुलस गए। झुलसे यात्रियों को तीन एम्बुलेंस से जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल लेकर गए। जहां से सभी को जोधपुर रेफर कर दिया। अधिकांश यात्री 70 प्रतिशत तक झुलसे हैं।



बस में 57 लोग सवार थे। नगर परिषद के असिस्टेंट फायर ऑफिसर कृष्णपाल सिंह राठौड़ ने हादसे में 10-12 लोगों की जलने से मौत होने की आशंका है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।



जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है और संबंधित अधिकारियों को तत्काल राहत एवं चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। घायलों का श्री जवाहिर चिकित्सालय में डॉक्टरों के द्वारा तत्परता से उपचार किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने कहा, जनता से अपील की जाती है कि इस घटना से संबंधित वे किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबरों 9414801400, 8003101400, 02992-252201 और 02992-255055 पर संपर्क करें।

Related posts

Mumbai Landslide : मुंबई में भारी बारिश के बाद पांच मकान भरभराकर गिरे

admin

राहुल गांधी ने कहा केंद्र सरकार हमारी बात नहीं सुन रही, काले कपड़े पहन कर किया विरोध

admin

मन की बात : पीएम मोदी ने देशवासियों से गणेश उत्सव पर कुम्हारों के हाथों से बनी मिट्टी की मूर्ति खरीदने की अपील की

admin

Leave a Comment