Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 3, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

संचारी रोग नियंत्रण के लिए रैली निकाल कर किया जागरूक




सुजानगंज (जौनपुर) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज पर स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ प्रतिनिधि के अगुवाई में खंड विकास अधिकारी द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संबंध में समस्त आशाओं को हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। खंड विकास अधिकारी द्वारा सभी विभाग के अधिकारियों को अक्टूबर माह में संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान के कार्यक्रम में विशेष रूप से अपने अपने स्तर से सहयोग करने एवम ग्राम स्तर पर सामुदायिक बैठक कराकर दिमागी बुखार से बचाव, आस पास साफ सफाई , टीकाकरण ,आदि के बारे में सामुदायिक स्तर पर जागरूक बैठक आयोजन करने के लिए अपील की ।आशा और आंगनबाड़ी घर-घर दस्तक अभियान में खास कर दिमागी बुखार से बचाव ,पोषण बच्चो का चिन्हीकरण ,जापानी इंफ्लेटेटिस से बिलालंग बच्चे का चिन्हीकरण आदि जागरूक करने की अपील की जीरो से 2 साल के बच्चों को सत प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए । उसके संबंध में सभी ग्राम प्रधान एवं स्वास्थ्य कर्मियों से सहयोग करने की अपील किया । इस मौके पर मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर पुनीत कश्यप ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कुलपदीप तिवारी ,ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर आशुतोष यादव ,ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर संतोष यादव ,चीफ फार्मा शिष्ट,ब्लॉक, आनंद तिवारी , आर बी एस के ब्लॉक मोबीलाईजेशन कोऑर्डिनेटर मांधाता सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment