मां सोनिया गांधी के साथ रह रहे राहुल गांधी अब दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पर किराए पर रहेंगे, जल्द होंगे शिफ्ट  - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 12, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

मां सोनिया गांधी के साथ रह रहे राहुल गांधी अब दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पर किराए पर रहेंगे, जल्द होंगे शिफ्ट 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ को खाली करेंगे। राहुल गांधी अब पूर्वी दिल्ली के निजामुद्दीन में बी-2आवास पर रहेंगे। यह फ्लैट 3BHK है। इसमें दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी रहती थीं। ‌इस आवास पर शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित रह रहे थे। उन्होंने राहुल गांधी के लिए घर खाली कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक राहुल गांधी जल्द ही इस आवास पर शिफ्ट होने जा रहे हैं। बता दें कि 14 अप्रैल को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के सरकारी आवास स्थित कार्यालय को स्थानांतरित कर दिया गया था। वह दो दशक से 12 तुगलक रोड पर रह रहे थे। राहुल गांधी अब अपनी मां सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ में रह रहे हैं। बता दें कि 23 मार्च को सूरत की मजिस्ट्रेट अदालत ने भाजपा के विधायक पूर्णेश मोदी द्वारा दायर आपराधिक मानहानि के मामले में राहुल गांधी को दोषी करार दिया था और दो साल की सजा सुनाई थी। इसके एक दिन बाद उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिया गया। इसके बाद लोकसभा सचिवालय से उन्हें सरकारी आवास खाली करने के लिए 22 अप्रैल का समय देते हुए नोटिस जारी किया था। कुछ साल पहले एसपीजी सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा से भी लोधी एस्टेट स्थित बंगला खाली कराने को कहा गया था। राहुल ने पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक की जनसभा में कहा था कि सभी चोरों का उपनाम मोदी क्यों होता है?

Related posts

दिल्ली में खूब हो रही आरोपों की बौछार, भाजपा के जवाब में आम आदमी पार्टी ने कहा- “हमारी जन्माष्टमी खराब कर दी”

admin

One Nation one Election : वन नेशन वन इलेक्शन कमेटी की पहली बैठक 23 सितंबर को होगी

admin

भूले पद की गरिमा : अपने जूनियर अफसरों के साथ मीटिंग ले रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी खो बैठे आपा, गुस्से में आकर देने लगे गालियां, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment