Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

राहुल गांधी ने कहा पीएम मोदी ने मेरा सुझाव मान लिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले को लेकर देश में बूस्टर डोज लगाने की घोषणा की थी। उसके बादविपक्ष ने कहा कि यह सलाह पहले हमने सरकार को दी थी। रविवार को कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसे अपनी जीत बताते हुए ट्वीट किया है। ‌राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बूस्टर डोज का मेरा सुझाव मान लिया है। ये एक सही कदम है। देश के जन-जन तक वैक्सीन और बूस्टर की सुरक्षा पहुंचानी होगी। बता दें कि शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 करोड़ हेल्थ वर्कर्स के लिए बूस्टर डोज का एलान किया है। यह 10 जनवरी से शुरू होगा। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने 15 से 18 साल के बच्चों को भी कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए हरी झंडी दे दी है। यह 3 जनवरी से लगाई जाएगी।

Leave a Comment