Himachal assembly election Live : हिमाचल चुनाव में एक भी दिन प्रचार करने नहीं पहुंचे राहुल गांधी ने कांग्रेस की जीत पर इस प्रकार दी अपनी प्रतिक्रिया, राज्य में सरकार आने पर खड़गे ने इन दो नेताओं को दिया श्रेय - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 7, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Himachal assembly election Live : हिमाचल चुनाव में एक भी दिन प्रचार करने नहीं पहुंचे राहुल गांधी ने कांग्रेस की जीत पर इस प्रकार दी अपनी प्रतिक्रिया, राज्य में सरकार आने पर खड़गे ने इन दो नेताओं को दिया श्रेय

(Himachal Pradesh assembly election Live Rahul Gandhi congratulations congress President Mallikarjun khadge 2 leaders congrats) हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। हिमाचल से लेकर दिल्ली पार्टी हाईकमान तक जश्न का माहौल है। सबसे खास बात यह है कि हिमाचल विधानसभा चुनाव के दौरान एक भी दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जनसभा या रोड शो करने नहीं पहुंचे। इसके बावजूद हिमाचल की जनता ने कांग्रेस को सत्ता दिला दी। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 37 सालों से किसी भी पार्टी की सरकार दोबारा नहीं आई है। ऐसी रिवाज को इस बार भी हिमाचल ने आगे बढ़ाया है। फिलहाल भाजपा ने गुजरात में प्रचंड जीत हासिल की है। ‌वहीं कांग्रेस के हाथ में हिमाचल प्रदेश आ गया है। यानी इन दोनों राज्यों में भाजपा और कांग्रेस 1-1 से बराबर हो गए हैं। ‌ हिमाचल में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन पर राहुल गांधी ने पहली प्रतिक्रिया दी है।

राहुल गांधी ने कहा, ”हिमाचल प्रदेश की जनता को इस निर्णायक जीत के लिए दिल से धन्यवाद। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई। आपका परिश्रम और समर्पण इस विजय की शुभकामनाओं का असली हकदार है। फिर से आश्वस्त करता हूं, जनता को किया हर वादा जल्द से जल्द निभाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हिमाचल प्रदेश हम जीते हैं उसके लिए हम मतदाताओं को धन्यवाद करता हूं। हमारे प्रेक्षक जा रहे है और वह तय करेंगे की राज्यपाल से कब मिलना है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और प्रियंका गांधी को धन्यवाद देते हैं क्योंकि उनकी वजह से हम जीते हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बड़ी जीत हुई है। वहां की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा किया है। (मल्लिकार्जुन) खरगे के अध्यक्ष बनने की बाद यह पहली जीत है और प्रियंका गांधी ने भी खूब प्रचार किया। यह जीत वहां के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं की जीत है। कांग्रेस राज्य में भले ही बहुमत हासिल करने में सफल हो गई है लेकिन मुख्यमंत्री को लेकर हिमाचल से लेकर दिल्ली तक रस्साकशी शुरू हो गई है। पिछले दिनों हिमाचल कांग्रेस के कई नेता मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर दिल्ली में पार्टी हाईकमान के चक्कर भी लगा चुके हैं।

Related posts

ED Director Extension : सुप्रीम कोर्ट ने ईडी निदेशक का कार्यकाल बढ़ाया, केंद्र सरकार को दी राहत 

admin

भाजपा की सबसे ताकतवर संस्था “संसदीय बोर्ड” में दिग्गजों को पीछे छोड़ सुधा यादव ने बनाया अपना स्थान, जानिए कौन हैं ये महिला जो आ गईं चर्चा में

admin

27 अप्रैल, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment