Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
मनोरंजन राष्ट्रीय

पंजाबी फिल्म अभिनेत्री दलजीत कौर का 69 साल की आयु में निधन, कई हिट फिल्मों में निभाई भूमिका

पंजाबी फिल्मों की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार दलजीत कौर का 69 साल की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने कई पंजाबी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री के निधन पर पंजाब और बॉलीवुड से जुड़े लोगों ने गहरा दुख प्रकट किया है। दलजीत कौर का गुरुवार को पंजाब के लुधियाना जिले में निधन हो गया। उन्होंने कई सुपरहिट पंजाबी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है और उनकी गिनती सफल एक्ट्रेस में होती है। दलजीत कौर ने 69 साल की उम्र में सुधर में स्थित उनके चचेरे भाई के घर पर सुबह आखिरी सांस ली। उनके निधन पर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के सितारे सहित उनके फैन्स भी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पंजाबी एक्ट्रेस दलजीत कौर एक गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं। उनके चचेरे भाई हरिंदर सिंह खंगुरा के अनुसार कौर पिछले तीन वर्ष से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थीं और बीते एक साल से कोमा में थीं।


दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज से स्नातक तक पढ़ाई करने के बाद कौर ने 1976 में ‘दाज’ फिल्म के साथ अपना करियर शुरू किया था। दलजीत कौर ने 10 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में भी काम किया, जबकि पंजाबी में 70 से अधिक फिल्मों में काम किया। दलजीत कौर ने कई हिट फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें ‘पूत जट्टां दे’ (1983), ‘मामला गड़बड़ है’ (1983), ‘की बनू दुनिया दा’ (1986), ‘पटोला’ (1988) और ‘सईदा जोगन’ (1979) शामिल हैं।

Leave a Comment