देवभूमि के लिए गर्व का दिन : उत्तराखंड की मानसखंड झांकी को पूरे देश में मिला प्रथम पुरस्कार, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर निकाली गई थी, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड पर्यटन

देवभूमि के लिए गर्व का दिन : उत्तराखंड की मानसखंड झांकी को पूरे देश में मिला प्रथम पुरस्कार, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर निकाली गई थी, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

उत्तराखंड के लिए आज गर्व का दिन है। गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 17 राज्यों की झांकियों ने प्रदर्शन किया था। इसमें उत्तराखंड की मानसखंड झांकी को पूरे देश में प्रथम पुरस्कार दिया गया है। मानसखंड झांकी का प्रारूप देने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खूब मेहनत की। ‌ उत्तराखंड की झांकी मानसखंड को प्रथम पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। साथ ही कहा कि ये उपलब्धि उत्तराखंड के लिए गौरव का पल है। बता दें कि इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तराखंड की झांकी का विषय मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ही सुझाया था।कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की दिव्य और भव्य मानसखंड की झलक दिखी थी। मानसखंड झांकी के अगले और मध्य भाग में कॉर्बेट नेशनल पार्क में विचरण करते हुए हिरण, बारहसिंघा, घुरल, मोर समेत विभिन्न पक्षी दिखाई दिए। झांकी के पिछले भाग में प्रसिद्ध जागेश्वर मंदिर समूह और देवदार के वृक्षों को दिखाया गया। इसके अलावा उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक कला ‘ऐपण’ को भी झांकी के माध्यम से दिखाया गया। झांकी के साथ उत्तराखंड की लोक संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए छोलिया नृत्य का दल शामिल किया गया। इस दौरान उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित थीम सॉन्ग पर कलाकार झूमते नजर आए।

Related posts

ब्रेकिंग : भाजपा में बड़ा फेरबदल, “15 राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारी किए गए नियुक्त”, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी,

admin

Wrestler Protest : पहलवानों ने ऐनमौके पर अपने मेडल गंगा में फेंकने का फैसला बदला, वापस लौटे, दिन भर हर की पैड़ी पर रही हलचल, सैकड़ों की संख्या में चैनलों के कैमरे भी तन गए, देखें वीडियो

admin

Uttarakhand:- समान नागरिक संहिता लागू करने पर आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम धामी, कहा- राज्य की जनता के आशीर्वाद से ही उत्तराखंड में यह कानून लागू हो पाया

admin

Leave a Comment