ऋषिकेश के रायवाला में भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक का हुआ समापन, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 16, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

ऋषिकेश के रायवाला में भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक का हुआ समापन, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

उत्तराखंड के ऋषिकेश रायवाला में भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक सोमवार 30 जनवरी को समाप्त हो गई। इस बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की। कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे। ‌बैठक के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों से सुझाव भी लिए गए। कार्य समिति के दूसरे दिन सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद सीएम धामी ने कहा दो दिन के इस बैठक के दौर मे पदाधिकारियों से आगामी होने वाले कार्यों के लिए सुझाव लिए गए हैं, जिन पर सरकार प्रतिबद्ध तरीके से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कार्यसमिति की बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में हुई। जन समस्याओं से लेकर पदाधिकारियों के सुझाव को लिए गए हैं। जिस पर सरकार कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। डबल इंजन की सरकार विकास परियोजनाओं को लेकर निरंतर कार्य कर रही है, चाहे वह किसी भी विकास कार्य से जुड़ा हो। जोशीमठ आपदा पर सीएम धामी ने कहा 70 प्रतिशत लोग जोशीमठ में सामान्य जीवन जी रहे हैं। सरकार जोशीमठ में पुनर्वास को लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा सरकार जोशीमठ के मुद्दे को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सह प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, टिहरी लोकसभा सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, सांसद अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, प्रभारी प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, कार्यक्रम प्रभारी आदित्य चौहान, मयंक गुप्ता, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चौहान, मेजबान संगठनात्मक जनपद ऋषिकेश के जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा आदि मौजूद रहे।

Related posts

महाकुंभ-2027 की तैयारी में जुटी उत्तराखंड एसटीएफ: कांवड़ मेले में पहली बार साइबर कमांडो तैनात, ऑनलाइन ठगी और फर्जी वेबसाइटों पर कड़ी नजर

admin

Power Project Landslide उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा : धौली गंगा पावर प्रोजेक्ट की टनल में लैंडस्लाइड, 11 कर्मचारी अंदर फंसे, आठ को बाहर निकाला गया, रेस्क्यू अभियान जारी, वीडियो

admin

खटीमा दौरे पर मुख्यमंत्री धामी ने शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात, सुनीं जनसमस्याएं

admin

Leave a Comment