Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 19, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

20 साल पुराने मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुप्रीम कोर्ट से मिली क्लीनचिट



(Pm modi gets clean chit): 20 साल पहले गुजरात में हुए दंगों में देश की सर्वोच्च अदालत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़ी राहत दी है। यह मोदी को भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का काफी दिनों से इंतजार था। आखिरकार अदालत ने प्रधानमंत्री मोदी को क्लीन चिट दे दी है। बता दें कि साल 2002 गुजरात दंगों में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट देने वाली एसआईटी रिपोर्ट के खिलाफ याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। यह याचिका जकिया जाफरी ने दाखिल की थी। जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और जस्टिस सीटी रविकुमार की बेंच ने ये फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने सात महीने पहले 9 दिसंबर 2021 को जाकिया जाफरी की याचिका पर मैराथन सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था। 2002 में गुजरात दंगों के दौरान जाकिया जाफरी के पति तब कांग्रेस से विधायक रहे एहसान जाफरी को दंगाई भीड़ ने मार डाला था। एहसान जाफरी की विधवा जाकिया जाफरी ने एसआईटी की रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर चुनौती दी थी। एसआईटी रिपोर्ट को चुनौती देने वाली याचिका गुजरात हाईकोर्ट से खारिज होने के बाद जाकिया जाफरी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुप्रीम कोर्ट ने भी अब इसे खारिज कर दिया है।

Leave a Comment