पीएम मोदी की ‘मेक इन इंडिया’ योजना ने खोली भारत में विकास की नई संभावनाएं: हिरोकी फूजी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 23, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

पीएम मोदी की ‘मेक इन इंडिया’ योजना ने खोली भारत में विकास की नई संभावनाएं: हिरोकी फूजी

मित्सुबिशी केमिकल इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन के प्रेसिडेंट हिरोकी फूजी ने रविवार को कहा कि भारत में हमेशा से ही विकास की अपार संभावनाएं रही हैं और ‘मेक इन इंडिया’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शानदार पहल है। इसे काफी अच्छी तरह से डिजाइन किया गया और यह एक प्रभावी नीति है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए फूजी ने कहा, “मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रमोट की गई ‘मेक इन इंडिया’ एक शानदार पहल है। इसे काफी अच्छी तरह से डिजाइन किया गया और यह एक प्रभावी नीति है।”

उन्होंने आगे कि किसी देश को घरेलू स्तर पर वृद्धि हासिल करने के लिए स्थानीय स्तर पर खपत को बढ़ाना जरूरी है। वहीं, निर्यात को भी बढ़ाना जरूरी है, लेकिन घरेलू बाजार का विकास करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। फूजी ने आईएएनएस से आगे कहा कि भारत में विकास की हमेशा से ही अपार संभावनाएं रही हैं। बीते एक दशक में देश की अर्थव्यवस्था में जो वृद्धि देखने को मिली है, वह सराहनीय है। इस दौरान चीन जैसे देशों की विकास दर में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था में 6-7 प्रतिशत की दर से वृद्धि जारी है।

जापानी कंपनी के प्रमुख ने कहा कि मौजूदा समय में भारतीय अर्थव्यवस्था में वृद्धि और गतिशीलता मोटे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कारण है। मेरा मानना है कि भारत की अर्थव्यवस्था आने वाले समय में भी ऐसी ही बढ़ती रहेगी। इससे पहले एनएक्सटी फाउंडेशन द्वारा जारी की गई भारत प्रोग्रेस रिपोर्ट 2025-26 में बताया गया कि भारत 4.8 ट्रिलियन डॉलर की नॉमिनल जीडीपी के साथ जापान को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। 8.2 प्रतिशत की विकास दर के साथ आगे बढ़ते हुए दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना हुआ है और जल्दी ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी जीडीपी बन जाएगा।(

Related posts

तमिलनाडु के मदुरै जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 5 लोगों की मौत

admin

वैष्णो देवी दरबार में भगदड़ के बाद प्रशासन अपनी कमियां छुपा कर श्रद्धालुओं को ही मान रहा हादसे का जिम्मेदार

admin

भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

admin

Leave a Comment