जापान में आया शक्तिशाली भूकंप, 7.6 रही तीव्रता, सुनामी की जारी की गई चेतावनी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 23, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

जापान में आया शक्तिशाली भूकंप, 7.6 रही तीव्रता, सुनामी की जारी की गई चेतावनी

जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है। इतने शक्तिशाली भूंकप के बाद जापान में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा है कि भूकंप आओमोरी और होक्काइडो के तट पर आया, उत्तर-पूर्वी तट पर तीन मीटर (10 फीट) ऊंची सुनामी आ सकती है।

सुनामी की चेतावनी जारी

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, सोमवार को जापान के तट के पास 7.6 मैग्नीट्यूड का तेज़ भूकंप आया। USGS ने बताया कि यह झटका रात 11:15 बजे (स्थानीय समय) महसूस किया गया। भूकंप आओमोरी प्रीफेक्चर में मिसावा शहर से करीब 84 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व में आया और इसकी गहराई 53.1 किलोमीटर थी। भूकंप के बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने सुनामी एडवाइजरी जारी की है। फिलहाल किसी के घायल होने या संपत्ति को नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। अधिकारी स्थिति का आकलन कर रहे हैं और प्रभावित इलाके में संभावित झटकों पर नज़र रखे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, सुनामी की लहरें 3 मीटर (लगभग 10 फीट) तक ऊंची हो सकती हैं। भूकंप के बाद सबसे ज्यादा खतरा जापान के इशिकावा प्रान्त और उसके आसपास के क्षेत्रों में है। स्थानीय प्रशासन ने तत्काल लोगों से ऊंची जगहों पर चले जाने और समुद्र तट से दूर रहने की अपील की है।

Related posts

Uttarakhand मुख्यमंत्री धामी से मिले गन्ना किसान, समर्थन मूल्य सहित कई मांगों पर मिला सकारात्मक आश्वासन

admin

Video : गहलोत-पायलट ने हाथ ऊपर उठाकर कहा-“हमारा टकराव खत्म हो गया”, भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान पहुंचने से पहले दोनों नेताओं में दूरियां कांग्रेस के लिए सिरदर्द बनी थी

admin

Leave a Comment