Himachal Pradesh CM face fight : शिमला में सियासी सरगर्मी तेज : प्रतिभा सिंह के कड़े तेवर बरकरार, पार्टी हाईकमान ने फिर शुरू हुई बैठक - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 26, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Himachal Pradesh CM face fight : शिमला में सियासी सरगर्मी तेज : प्रतिभा सिंह के कड़े तेवर बरकरार, पार्टी हाईकमान ने फिर शुरू हुई बैठक

(Himachal Pradesh political crisis) हिमाचल प्रदेश में अभी भी कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री कौन बनेगा अंतिम फैसला नहीं हो पाया है। एक दिन पहले शुक्रवार को पूरे दिन राजधानी शिमला में कांग्रेस हाईकमान मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं कर पाया। ‌ अभी तक राज्य कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम रेस में आगे चल रहा था अब मुकेश अग्निहोत्री भी सीएम बनने की दौड़ में आ गए हैं। ‌‌यानी अब हिमाचल में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद को लेकर त्रिकोणात्मक मुकाबला हो गया है। तीनों नेताओं के हजारों समर्थकों ने शिमला में डेरा डाल रखा है। हिमाचल में मुख्यमंत्री का नाम कांग्रेस की गले की फांस बन गया है। बताया जा रहा है कि प्रतिभा सिंह सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर बिल्कुल सहमत नहीं है।
इस वजह से मुकेश अग्निहोत्री मुख्यमंत्री की रेस में आगे आ गए हैं। ‌ बता दें कि मुकेश अग्निहोत्री को प्रतिभा सिंह के खेमे का जाना जाता है। ‌अब से कुछ देर बाद ही कांग्रेस की राजधानी शिमला में एक और बैठक शुरू हो गई है। ‌ जिसमें सीएम के लिए उनका नाम लगभग तय माना जा रहा था। आज दोपहर तक सुखविंदर के मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी शुरू हो गई थी लेकिन ऐन मौके पर प्रतिभा सिंह के कड़े तेवरों के आगे पार्टी हाईकमान को पीछे हटना पड़ा है। ‌अब प्रतिभा सिंह गुट मुकेश अग्निहोत्री के नाम पर अड़ गया। फिलहाल हिमाचल में त्रिकोणात्मक मुकाबला बन गया है। ‌

Related posts

5 मार्च, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

चक्रवाती तूफान ‘दित्वाह’ लगातार उत्तर दिशा में बढ़ रहा, तमिलनाडु, पुडुचेरी में जारी किया ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में स्कूलों-कॉलेजों की छुट्टी की गई

admin

PHOTOS VIDEO Rahul Gandhi Bike Ride KTM Ladakh : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सड़कों पर स्पोर्ट्स बाइक दौड़ाते हुए नजर आए, कांग्रेस सांसद ने फुटबॉल मैच भी खेला

admin

Leave a Comment